Hot Posts

6/recent/ticker-posts

UPSSSC AGTA CROP SCIENCE NOTES | शस्य फसलों की वर्गीकरण

हेलो दोस्तों नमस्कार आज हम इस आर्टिकल में फसल विज्ञान में शस्य फसलों का वर्गीकरण के बारे विस्तार से जानेंगे। इस पोस्ट में जो जानकारी आपको प्रदान की जाएगी वह UPSSSC AGTA, STA, CANE SUPERVISOR, AO & AAO तथा अन्य कृषि परीक्षाओं में लाभकारी सिद्ध होगी अतः कृषि अभ्यार्थियों से अनुरोध है कि आप सब इसका अच्छे से नोट्स अवश्य बनाएं।

UPSSSC AGTA CROP SCIENCE NOTES | शस्य फसलों की वर्गीकरण

 अनाज वाली फसलें  कुल ग्रेमिनी (पोएसी)

अनाज वाली फसलों में धान, गेहूं (रबी की फसल), मक्का, ज्वार, बाजार & रागी/मंडूआ (खरीफ की फसल) आदि फसलें आती हैं ।

1. रबी की फसलें (Rabi ke fasal) 

रबी की फसलें अक्टूबर से मार्च (शीत ऋतु) में उगाई जाती हैं। इन फसलों को ठंडी व शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है। इसकी बुवाई अक्टूबर से नवम्बर के मध्य तथा कटाई अप्रैल से मई के मध्य की जाती है।

फसल  वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
गेंहू  ट्रिटीकम एस्टीवमड्रिलिंग-100
डिब्बलिंग- 25-30
जौ  होर्डियम वल्गेयर75-100

2. खरीफ की फसलें (Kharif ki fasal)

खरीफ की फसलें जून जुलाई में उगाई जाती हैं। इन फसलों को गर्मी व अधिक जल की आवश्यकता होती है। इसकी बुवाई जून से जुलाई तथा कटाई सितंबर से अक्टूबर के मध्य की जाती है।

फसल  वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
धान  ओराइजा सेटाइवाड्रिलिंग-60-80
छिड़काव-100
हाइब्रिड-15-20
डेपोग-1.5-3 किग्रा/वर्गमीटर 
मक्का  जियामेजसंकुल- 18-20
हाइब्रिड - 20-25
बाजरा(मोटा अनाज)  पेनिसिटम ग्लूकम4-5 
ज्वार (मोटा अनाज)  सोरघम बाइकल्रसंकुल- 18-20
हाइब्रिड - 20-25
रागी/मंडूआ (महीन अनाज)  एल्युसिना कोरकेना15-20

दाल वाली फसलें- कुल लेग्यूमिनेसी (फबेसी)

दाल वाली फसलों में चना, मंसूर, मटर, खेसरी दाल/चिकलिंग पी (रबी की दलहनी फसलें), अरहर, मूंग, उडद, राजमा, चंवला/लोबिया & सोयाबीन (खरीफ की फसल) आदि दलहनी फसलें आती हैं।

1. रबी दलहनी फसलें (Rabi pulse crops)

बुबाई- अक्टूबर से मार्च (शीत ऋतु) में उगाई जाती हैं। 
कटाई - अप्रैल से मई के मध्य की जाती है।

फसल  वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
चना/चिक पी / बंगाल ग्राम  साइबर एरीटेनमदेशी चना-60-80
काबुली- 80-100
मसूर  लेन्स एस्कुलेंटा30-40
मटर  पाइसम सेटाइवमदाने के लिए-75-100
सब्जी के लिए-100-120
खेसरी दाल/चिकलिंग पी  लेथाइरस सेटाइवम40-60


2. खरीफ की दलहनी फसलें (Kharif Pulse Crop)

फसल वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
अरहर/पीजन पी/रेड ग्राम/लाल चना  केजेनस केजन12-15
मूंग/गोल्डन ग्राम/ग्रीन ग्राम  विग्ना रेडियटा16-20
उड़द/ब्लैक ग्राम  विग्ना मूंगों12-15
सोयाबीन  ग्लाईसीन मेक्स70-80
मोठ बीन  विग्ना एकोन्टिफोलिया9-10
राजमा/फ्रैंचबीन/किडनी बीन  फेजियोलस वल्गेरिस120-140

तेल वाली फसलें (Oil Seeds)

तिलहनी फसलों में सरसों, अलसी, कुसुम,(रबी की दलहनी फसलें), मूंगफली, तिल तथा अरण्डी (खरीफ की फसल) आदि दलहनी फसलें आती हैं।

1. रबी तिलहनी फसलें (Rabi Oil Seeds)

फसल वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
सरसों (कुल-क्रुसीफेरी)  ब्रेसिका स्पी.5
अलसी (कुल-लिनीएसी)  लिनम युसिटेटिसिमम12-15
कुसुम (कुल-कम्पोजिटी)  कार्थेमस टिंक्टोरियस18-20

2. खरीफ की तिलहनी फसलें (Kharif Oil Seeds)


फसल वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
मूंगफली (कुल-लेग्यूमिनेसी)  अरेकिस हाइपोजियागुच्छे वाली- 80-100
फैलने वाली- 60-80
तिल (कुल-पेडालियसी)  सीसेमम इंडिकम3-4
अरण्डी (कुल-यूफोरबिएसी) रिसिनस कोमुनस12-15

नोट- सूरजमुखी (कुल- कम्पोजिटी/एस्ट्रेसी) दिवस निष्प्रभावी फसल (सभी ऋतुओं में उगाई जा सकती है)

रेशे वाली फसलें (Fiver Crops)


फसल वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
कपास (कुल-मालवेसी)  गोसीपियम स्पी.देशी= 10-18
संकर= 2-3
अमेरिकन= 18-20
BT Cotton= 1-1.5
जूट (कुल-टीलिऐसी)  कोरकस स्पी.6-8
सनई (कुल-लेग्यूमिनेसी) क्रोटोलेरिया जुन्सियाबीज के लिए- 20-25
हरी खाद के लिए- 40-50
हेम्प/मेस्टा (कुल-मालवेसी) हिबिस्कस केनाबिस12-15

नोट- ये सभी रेशे वाली फसलें खरीफ की फसलें होती हैं।


चारे वाली फसलें (Fooder Ccops)

चारे वाली फसलों में सामान्यतः खरीफ की फसलें - ज्वार, बाजरा, ग्वार तथा रबी की चारे वाली फसलों में जई, रिजका(लुसर्न), बरसीम आदि फसलें आती हैं।


फसल वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
बरसीम  ट्राईफोलियम अलेक्जेंड्रिनम25-30
जई  एविना सेटाइवा100
रिजका मेडिकागो सेटाइवा20-25
ग्वार साएमोप्सीस टेट्रागोनोलोबा15-20

बीजीय मसाले वाली फसलें (Spice crops)

 बीजीय मसाले वाली फसलों में सामान्यतः  जीरा, धनिया, मेथी, सौंफ आदि रबी की फसलें आती हैं।

फसल वैज्ञानिक नाम बीज दर किग्रा/हे.
जीरा (कुल- अम्बलीफेरी)  क्यूमिनम साइनम12-15
धनिया (कुल- अम्बलीफेरी)  कोरियन्ड्रम सेटाइवा15-20
मेथी (कुल- लेग्यूमिनेसी) ट्राईगोनेला फोइनम ग्रेइकम20-25
सोंफ (कुल- अम्बलीफेरी) फोइनीकूलम वल्गेयर8-10



Post a Comment

0 Comments